Ro no D15139/23

गोपी-संतोषी का सपना हुआ पूरा, पीएम आवास से मिली पक्के छत की छांव

रायपुर, 03 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के छत का मकान बना और गोपी-संतोषी का सपना पूरा हो गया। ग्राम पंचायत निलजा की निवासी श्री गोपी डहरिया का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा था। कहने को एक मकान था, कच्चा और जर्जर सा। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता और दिनोंदिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। मजदूरी ही परिवार का एकमात्र साधन था।

प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्री गोपी डहरिया को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और यह पता चला कि उनके परिवार का नाम आवास के लिए सूचीबद्ध है।

ग्राम पंचायत के सचिव ने उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। सभी दस्तावेजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उनके घर का जीओ टैगिंग किया गया और पहले किस्त के रूप में 25 हजार रूपए श्री गोपी डहरिया के बैंक खाते में भेजा गया। इस राशि से श्री डहरिया ने छज्जा स्तर तक घर का काम पूरा करा लिया।

प्रधानमंत्री आवास मिलने से अधूरा सपना पूरा हुआ और उन्होंने बताया कि मन में कच्चे और टूटे-फूटे मकान को देखकर यह विचार आता था कि कब और कैसे पक्के घर में रहने का सपना पूरा होगा। श्री गोपी डहरिया बताते है कि आवास निर्माण के लिए अपने कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ कर बनाया।

श्री गोपी डहरिया की पत्नी संतोषी डहरिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। साथ ही बताया कि वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह में जुड़कर अपना जीवन बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे है।

अब रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निलजा में छप्पर वाले कच्चे मकान से पक्के छत में पूरे परिवार को देखकर संतोषी डहरिया खुश हो रही है और वह अपने पूरे परिवार सहित पक्के मकान में निवासरत है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!