Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा की उत्कृष्टता के लिये सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

हमीदिया अस्पताल में 7 करोड़ 17 लाख लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन स्वीकृत
हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा छात्रों को मिलेगी स्टेट ऑफ़ आर्ट शिक्षा
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा को उन्नत स्तर पर पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। हमीदिया अस्पताल, भोपाल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब मशीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
डीन जीएमसी भोपाल प्रो. डॉ. कविता सिंह ने बताया कि जीएमसी भोपाल हमीदिया अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। विभागाध्यक्ष हृदयरोग विभाग डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि यह मशीन हृदय रोग उपचार में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगी और जटिल हृदय रोगों के इंटरवेंशनल उपचार को सरल बनाएगी। इसके साथ ही मेडिकल छात्रों, पीजी विद्यार्थियों और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (डीएम) करने वाले छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके कौशल में व्यापक सुधार होगा। उन्नत उपकरणों और आधुनिक मशीनों के माध्यम से टेस्टिंग, ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत्र में 11 औद्योगिक पार्कों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान