Ro no D15139/23

प्रायवेट को पीछे छोड़ेंगे सरकारी स्कूल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि मुनि, गुरु परंपरा के आदर्श उदाहरण

जबलपुर के बरगी हिल्स में 27 करोड़ 84 लाख की लागत वाले सांदीपनि विद्यालय का भूमि-पूजन

वर्ष-2025 की बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में 70 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों से

शासकीय स्कूलों (सांदीपनी विद्यालय) में संचालित होंगी खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। भगवान गोपाल कृष्ण की शिक्षा उज्जैन के सांदीपनी गुरुकुल में हुई थी। सांदीपनि मुनि गुरु परंपरा के आदर्श उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने बेटे की परवाह किए बगैर भगवान श्रीकृष्ण सहित अनेकों विद्यार्थियों को शिक्षा-दीक्षा दीं। तत्कालीन समय में सांदिपनि के पुत्र को यम जाति के आक्रांताओं ने बंदी बना रखा था और बाद में श्रीकृष्ण ने गुरु भाई को छुड़ाकर सांदीपनि मुनि को लौटाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार शासकीय स्कूलों (सांदीपनी विद्यालय) में प्रायवेट की तर्ज पर खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होंगी। सरकारी स्कूल भी प्रायवेट को पीछे छोड़ेंगे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में आए 70 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करने वाले रहे हैं। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को जबलपुर के बरगी हिल्स में सांदीपनी विद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांदीपनी विद्यालय का निर्माण 27 करोड़ 84 लाख की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। सर्व सुविधायुक्त विद्यालय में 1960 विद्यार्थी एक साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। समारोह में सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अभिलाष पांडे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विधायक श्री संतोष बरकड़े और रत्नेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

जबलपुर दुनिया की सबसे आकर्षक नगरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर दुनिया की सबसे आकर्षक नगरी है। संस्कारधानी के भेड़ाघाट से मां नर्मदा की अविरल धारा निकली है, जो विश्व में प्रसिद्ध है। राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती के शहर जबलपुर में की थी। रानी दुर्गावती ने औरंगजेब के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। उनकी वीरता को नमन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कारधानी का जुड़ाव नेताजी सुभाष चंद्र बोस से भी रहा है। उन्होंने आजाद हिंद फौज का निर्माण कर ब्रिटिश सरकार से लोहा लिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने असंभव कार्यों को पूर्ण कर इतिहास लिखा है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

  • Related Posts

    एमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्ष   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक