मेहनतकश महिलाओं के लिए शासन की महतारी वंदन योजना उम्मीदों की तरह

– नीरा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 02 जनवरी 2025। शासन की महतारी वंदन योजना बदलाव की एक बयार है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 की निवासी श्रीमती नीरा देवांगन ने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाली है। वे घरों में साफ-सफाई एवं अन्य घरेलू काम करती है। जिससे उन्हें मासिक आय लगभग 7 हजार रूपए प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जब महतारी वंदन योजना के तहत जब 1000 रूपए की राशि प्राप्त होती है, तो बहुत खुशी महसूस होती है। वे प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू कार्य में करती हैं तथा कुछ राशि भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेती हैं। उन्होंने बताया कि उनको प्रतिमाह राशन कार्ड से 35 किलो चावल मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार 1 मार्च को

    परीक्षा में शामिल होने के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित राजनांदगांव 04 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में

    प्रदेश के सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी लेंगी हिस्सा राजनांदगांव 04 फरवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के…

    Read more

    NATIONAL

    India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

    India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

    रूस से तेल खरीदेगा या नहीं भारत? ट्रंप के ‘सीक्रेट’ समझौते वाले दावे पर पुतिन के ऑफिस से आया जवाब

    रूस से तेल खरीदेगा या नहीं भारत? ट्रंप के ‘सीक्रेट’ समझौते वाले दावे पर पुतिन के ऑफिस से आया जवाब

    पूर्व तानाशाह गद्दाफी का बेटा सैफ अल-इस्लाम मारा गया, घर के गार्डन में घुसकर हमलावरों ने गोलियों से भूना

    पूर्व तानाशाह गद्दाफी का बेटा सैफ अल-इस्लाम मारा गया, घर के गार्डन में घुसकर हमलावरों ने गोलियों से भूना

    पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के आगे टेके घुटने? रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा- ‘विद्रोहियों के पास हमसे बेहतर हथियार’

    पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के आगे टेके घुटने? रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा- ‘विद्रोहियों के पास हमसे बेहतर हथियार’

    एसआईआर के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई, ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

    एसआईआर के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई, ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

    गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान