Ro no D15139/23

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त

रायपुर, 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किए जा रहे 3 मीट्रिक टन (60 बोरी) डीएपी खाद तथा एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर में की गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3538 में 60 बोरी डीएपी खाद परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक अशोक कुमार से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेजों के अभाव में उर्वरक के अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस एवं कृषि विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री धीरेन्द्र तिवारी, उर्वरक निरीक्षक श्री भूपेश गुप्ता, वरिष्ठ विकास अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) सहित कृषि विभाग और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!