Ro no D15139/23

राज्यपाल पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, ऑडिटोरियम और कॉलेज के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

भोपाल :राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को इंदौर के कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, महाविद्यालय के मुख्य द्वार, ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानो की आय में वृद्धि भी हुई है। उन्होंने कृषि महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय के कृषि नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में मोटे अनाज “श्रीअन्न” पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंदौर का कृषि महाविद्यालय वर्ष 1924 में स्थापित हुआ है। महाविद्यालय में दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किये जा रहे हैं। इंदौर के कृषि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थी “ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम” के तहत महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं। साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं।

इस अवसर पर दलहन अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. ए. के. तिवारी इंदौर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, कृषि वैज्ञानिक, छात्र- छात्राएँ और किसान मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!