Ro no D15139/23

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार

युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो

लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय की शासी निकाय की बैठक हुई

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

 

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा, विकसित भारत की आधारशिला है। उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मांग है। युवाओं को समसामयिक परिस्थितियों के अनुरूप सजग और जागरूक बनाएं। समाज और राष्ट्र हित के प्रति संकल्पित और समर्पित बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कमजोर वर्गों के कल्‍याण के लिए वरदान है। विश्वविद्यालय का ध्येय अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार चिंतन और प्रयास करना है। उनके शैक्षणिक, आर्थिक कल्‍याण के लिए विशेष अनुसंधान एवं नवाचारों का दिशा-दर्शन करें। केंद्र और राज्य सरकार के उत्थान कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करें।

 

राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय की शासी निकाय बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

 

विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्‍याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ऐसी व्यवस्था बनाए कि छात्र डॉ. अंबेडकर के कृतित्व-व्यक्ति और उनके राष्ट्र निर्माण में महान योगदान से लगातार परिचित होते रहें। विद्यार्थियों को बाबा साहेब के सामाजिक न्‍याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार दें। उन्हें ऐसी शिक्षा दी जाए कि वे कमजोर और वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील और प्रतिबद्ध बनें। समाज सुधार की विशेष भावना के साथ राष्‍ट्र निर्माण में योगदान दें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश की अति पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के लिए शैक्षणिक और सशक्तिकरण कार्यक्रम बनाए।

 

नक़्शा मुक्ति अभियान में करें सक्रिय सहभागिता

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से मिलने वाले मार्गदर्शन और प्रेरणा से कमजोर वर्ग का उत्थान एवं शैक्षणिक नवाचारों में समावेशन के विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आह्वान पर “नशा मुक्‍त भारत अभियान” चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय नशामुक्त अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।

 

संस्थान को उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केन्द्र बनाए

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समरसता के दर्शन पर आधारित देश का प्रतिष्ठित संस्थान है। विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करें। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के शैक्षणिक कल्‍याण के लिए आवंटित बजट को निर्धारित समय सीमा में खर्च करें। बजट का विवेकपूर्ण और नियमानुसार उपयोग करें। वैश्विक स्पर्धा के अनुरूप विशेष पाठ्यक्रम और कार्यक्रम भी चलाए जाए। संस्थान को उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केन्द्र बनाए।

 

संस्थान की बेहतरी में पूर्व छात्रों का सहयोग प्राप्त करें

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन, संस्थान की वित्‍तीय स्थिति को मजबूत करने विशेष प्रयास करें। सरकार के अलावा सामाजिक सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों से समन्वय करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को भी संस्थान की बेहतरी में योगदान देने प्रेरित करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने विश्‍वविद्यालय के वित्‍तीय प्रस्‍तावों के लिए वित्‍त विभाग को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

 

राज्‍यपाल श्री पटेल का बैठक के प्रारंभ में विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. रामदास अत्राम ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। प्रभारी कुलसचिव ने विश्‍वविद्यालय के प्रबंधन, निर्माण कार्य, नवाचार और वित्‍तीय सुदृढ़ता के प्रस्‍तावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

उच्च शिक्षा अपर मुख्‍य सचिव ने शिक्षा की गुणवत्‍ता, नए पदों के सृजन और वित्‍तीय औचित्‍य पर जरूरी सुझाव दिए। वित्‍त सचिव श्री लोकेश जाटव ने आय-व्‍यय और नए प्रस्‍तावों पर वित्‍तीय नियमों की जानकारी दी।

 

बैठक में अपर मुख्‍य सचिव उच्‍च शिक्षा श्री अनुपम राजन, जनजातीय कार्य प्रमुख सचिव डॉ. गुलशन बामरा, राज्‍यपाल के उप सचिव श्री सुनील दुबे, सहित विश्‍वविद्यालय प्रबंधन के वरिष्‍ठ अधिकारी और शासी निकाय के सदस्‍य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल