Ro no D15139/23

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने दृष्टि-बाधित महिला क्रिकेट विजेता टीम को किया आमंत्रित
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दृष्टि-बाधितों के लिए राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण की विजेता प्रदेश की टीम को राजभवन में आमंत्रित किया। उनके साथ चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश का हर नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन के बिलियर्ड्स हॉल में दृष्टि बाधितों के लिए पांचवें राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर रहे थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों के साथ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की। टीम के गठन, बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग संबंधी बारीकियों के बारे में भी खिलाड़ियों से जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 बार से इंदौर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उसी तरह आपकी टीम भी लगातार विजेता रह कर नया कीर्तिमान कायम करे।
राज्यपाल श्री पटेल को क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी श्री सोनू गोलकर ने बताया कि हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा 13 से 18 जनवरी 2025 तक कोच्चि, केरल में राष्ट्रीय महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में देश के कुल 19 राज्यों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को हराकर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने बताया कि एमपी महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का गठन वर्ष 2021 में किया गया। इतने कम समय में ही प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने गौरव पूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।
इस अवसर पर टीम की महिला खिलाड़ी आरती, नंदिनी कलमे, प्रिया कीर, पायल रावत, दुर्गा उइके, सुनीता सराठे, रेणुका चौहान, अनुष्का प्रजापति, शिल्पा निषाद, करिश्मा बारस्कर, सुषमा पटेल, खुशबू उइके, दुर्गा येवले, सिमरन डंगोड़े, दीक्षा वर्मा, मेनेजर दीपक पहाड़े और कोच ओमप्रकाश पाल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान