Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका निजी प्रवास पर धमतरी आए,

*राज्यपाल से रेडक्रास पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट*

*जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें – राज्यपाल*

धमतरी 25 सितम्बर 2025/ प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने एक दिवसीय निजी प्रवास पर धमतरी पहुंचे। गंगरेल बांध स्थित बरदिहा रिसॉर्ट में रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। सदस्यों ने राज्यपाल को पौधा भेंट किया । इस अवसर पर पदाधिकारियों ने जिले में रेडक्रास द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उपलब्ध कराई जा रही त्वरित सेवाओं तथा टीबी मरीजों को दी जा रही सहायता की जानकारी दी।
राज्यपाल श्री डेका ने जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में रेडक्रास के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ‘निक्षय मित्र’ पहल की जानकारी लेते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
’गंगरेल बांध में राज्यपाल ने बोटिंग की । इस दौरान उन्होंने गंगरेल बांध के जल भराव की स्थिति और छोड़े जा रहे पानी की भी जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री कुरेसिया ने अवगत कराया कि बांध में वर्तमान में 14 हजार 270 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है तथा 4 हजार 450 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल स्तर संतुलित बना हुआ है। ’राज्यपाल का धमतरी भ्रमण पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया । ’
’ भेंट के दौरान रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमेन श्री शिवा प्रधान, जिला संगठक श्री आकाश गिरी गोस्वामी, सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी श्री गुरूशरण साहू एवं आजीवन सदस्य श्री डूमन साहू उपस्थित रहे।’

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा