Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने हितग्राहियों को किया सामग्रियों को वितरण

टी.बी. मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने एकदिवसीय प्रवास में जिला जशपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत में विभिन्न विभाग अंतर्गत लगभग 35 हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। राज्यपाल ने हितग्राहियों से चर्चा की और टी.बी. मरीजों की सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने जिन हितग्राहियों को सामग्रियों को वितरण किया उनमें मछली पालन विभाग से कोमड़ों के सुरंत राम, कमलेश राम, कस्तुरा से युवा समूह के अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह को जाल, भुईया के युवा समूह के उपाध्यक्ष गजानंद राम को आईस बाक्स, जयमरगा के बेला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कैलाशपति और डुमरटोली के मुस्कान स्व सहायता की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती को जाल एवं आईस बॉक्स वितरण किया गया।
इसी प्रकार राज्यपाल ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत् पोड़ी के कमला सिंह और सारूडीह के घुनेश्वर को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल, जुरगुम के परिबा राम और लुईकोना के शनि लोहार को हस्त चलित ट्रायसाईकिल, समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर के पुष्कर पैंकरा और सिमरन पन्ना को श्रवण यंत्र, बोकी के अंकिता विश्वकर्मा को ब्रेल किट एवं श्वेत छड़ी तथा पण्डरापाठ के देवव्यास यादव एवं उनकी पत्नी श्रीमती आशावती यादव को विवाह प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए का वितरण किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता किट, स्वास्थ्य विभाग के तहत जशपुर के श्री रमालाल सोनी को आयुष्मान कार्ड, श्रीमती सुबन्ती टोप्पो को वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह टी.बी. मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए जशपुर के निरंजन प्रसाद गुप्ता और श्री भरत रत्नम खुंटे को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने 6 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया
इसके साथ ही राज्यपाल ने उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत जबला के अशोक राम और रैनू राम, बरगांव के दिनेश्वर, कुंजराम सिंह तथा जुरतेला के रामधानी सिंह और जयवीर सिंह को भिंडी, लौकी, करेला सब्जी मिनिकिट वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल