Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव

कोरबा 16 मार्च 2025/  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां के मनोरम दृश्यों को करीब से देखा।

बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ श्री अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः-

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल की  नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेती है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने