Ro no D15139/23

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत बेलखरिखा के सचिव कमल साय निलंबित

अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बेलखरिखा में पदस्थ सचिव  कमल साय बिना कारण पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं ग्राम पंचायत में 15वां वित्त योजनान्तर्गत स्वीकृत पुराने कार्य अपूर्ण पाए गए। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 181 आवास स्वीकृत हैं उनमें से केवल 69 आवास पूर्ण है, जो कि केवल 38 प्रतिशत (जिले का ऐवरेज 68 प्रतिशत) है। ग्रामीणों से चर्चा करने पर यह बात भी सामने आयी कि सचिव  कमल साय पंचायत भवन में प्रायः मद्यपान कर उपस्थित रहते हैं। उक्त कृत्य हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा ग्राम पंचायत बेलखरिखा सचिव  कमल साय को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 03 (एक), (दो) एवं (तीन) एवं नियम-22 का उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय जनपद पंचायत लखनपुर निर्धारित किया गया।

  • Related Posts

    ” कहानियों से रोशन एक खूबसूरत सुबह “

    सरकारी प्राथमिक विद्यालय, अमलीडीह में कक्षा पहली से तीसरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ एक खूबसूरत करने का सुश्री तोरल नारंग ने अपने कहानियों के पिटारे से कई कहानियां…

    Read more

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

        महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसर *आरएफ-सीआईएफ और बैंक ऋण से शुरू किया चिकन स्टोर* रायपुर, 29 अगस्त 2026/ गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध