Ro no D15139/23

सबसे सुपोषित ग्राम पंचायत को मिलेगा एक लाख रूपये का पुरस्कार

सर्वाधिक सुपोषित पंचायतों वाले जिले भी होंगे सम्मानित

सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान में धमतरी की 132 ग्राम पंचायतें पात्र

धमतरी । भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश की सबसे सुपोषित एक हजार ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सबसे अधिक सुपोषित पंचायतों वाले पहले तीन जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। धमतरी जिले में इस अभियान के लिए 132 ग्राम पंचायतें पात्र हुईं हैं। धमतरी विकासखण्ड में 35, कुरूद विकासखण्ड में 25, नगरी विकासखण्ड में 57 और मगरलोड विकासखण्ड में 15 ग्राम पंचायतों को इस अभियान में शामिल किया गया है। अभियान के तहत इन पंचायतों में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और सत्यापन दूसरे राज्यों के निरीक्षण दलों तथा केन्द्र सरकार के निरीक्षण दल द्वारा किया जाएगा। अभियान में शामिल इन पंचायतों की समीक्षा पोषण ट्रेकर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निरंतर की जाएगी। निरीक्षण दलों द्वारा केन्द्र स्तर पर पाई गई वास्तविक स्थिति और पोषण ट्रेकर में की गई एंट्रियों के आधार पर सर्वोत्कृष्ट सुपोषित ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। सर्वोत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का थर्ड पार्टी असेसमेंट भी होगा तथा लाभान्वित हितग्राहियों का फीडबैक भी लिया जाएगा। सबसे सुपोषित ग्राम पंचायतों की घोषणा आगामी सितम्बर माह में की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि सुपोषित पंचायत अभियान के दौरान जिले की शामिल सभी 132 ग्राम पंचायतों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषण स्तर की सतत् निगरानी की जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी, पोषण आहार और गर्म पके भोजन के नियमित वितरण की भी मॉनिटरिंग होगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत संरचनाओं और संसाधनों जैसे क्रियाशील शौचालय, सुरक्षित पेयजल, बिजली आदि की जानकारी भी ट्रेकर एप में दी जाएगी।

  • Related Posts

    रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त

      रायपुर , 17 अगस्त 2026/ एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम…

    Read more

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान