Ro no D15139/23

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी रायपुरा की देवनगरी

श्री सत्य सनातन सेवा समिति द्वारा देवनगरी, रायपुरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पं. बलराम प्रसाद तिवारी  जी   के सानिध्य में आयोजित है। पं. बलराम प्रसाद तिवारी जी ब्रह्मलीन जगद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के कृष्ण पात्रा दीक्षित शिष्य हैं। इस आयोजन से रायपुरा की देवनगरी धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी है। 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण की लीलाओं और जीवन-दर्शन के माध्यम से भक्तों के जीवन को समृद्ध बनाना, ईश्वर भक्ति, आत्म-शुद्धि, संस्कार, सद्भाव और मोक्ष की ओर ले जाना है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ विधिवत वेदीपूजन व कलश यात्रा के साथ किया गया। इस ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत गौकर्ण कथा, वराह अवतार, श्री शिव चरित्र, ध्रुव चरित, प्रहलाद चरित, भगवान नृसिंह अवतार, श्रीराम चरित, कृष्ण जन्ममहामहोत्सव, रासलीला, रुकमणि विवाह, श्री सुदामा चरित, परिक्षित मोक्ष, भागवत चढ़ौत्री आदि अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों के संगीतमय वर्णन से श्रद्धालुगण भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरूप का साक्षात अनुभव कर रहे हैं। कथावाचक पं. बलराम प्रसाद तिवारी जी द्वारा भागवत माहात्म्य और विभिन्न प्रसंगों के अद्भुत संगीतमय वर्णन से श्रद्धालुगण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो रहे हैं। 1 जनवरी 2026 को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन होगा। इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, श्री गीता तुलसी वर्षा, पूर्णाहूति के साथ महाप्रसाद वितरण और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच