Ro no D15139/23

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन सम्पन्न

कोरबा 17 नवम्बर 2025/

छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम, ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी विकास विभाग, कोरबा द्वारा किया गया। जिसमे उत्तर छ.ग. क्षेत्रीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें विकासखण्ड स्तर पर चयनित 10 जनजातीय नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी नर्तक दल अपने स्वयं के वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। निर्णायक समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें प्रथम पुरस्कार  रूपये 50 हजार ग्राम घोटमार, ग्राम पंचायत गेरांव, विकासखंड कोरबा-जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी,  द्वितीय पुरस्कार रूपये 25 हजार – ग्राम पंचायत सुवरलोट, विकासखंड करतला-जगदम्बा महिला करमा पार्टी, तृतीय पुरस्कार रूपये 15 हजार-ग्राम मौहाडीह, विकासखंड कटघोरा-जय भवानी करमा नृत्य पार्टी और सांत्वना पुरस्कार रुपये 10 हजार ग्राम मातमार, ग्राम पंचायत मुढूनारा, विकासखंड कोरबा-झमाझम करमा पार्टी को दिया गया।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों का वितरण विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम हेतु गठित निर्णायक समिति ने प्रतिभागी दलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन कर विभाग को प्रस्तुत किया।
जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!