Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य समापन, खेल प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

बस्तर ओलंपिक 2025 का आज भव्य समापन समारोह जिलेभर के खिलाड़ियों के अद्भुत प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्सव भी साबित हुआ। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘यूथ आइकॉन’ और विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें एथलेटिक्स से लेकर पारंपरिक खेलों तक की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी ऊर्जा और गति से सभी का ध्यान खींचा। जूनियर बालिका वर्ग में कोंडागांव की कृतिका मरकाम ने एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर और 4100 मीटर रिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में बस्तर के डमरू कश्यप ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में जीत दर्ज कर ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। सीनियर वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कोंडागांव की कु. सुशीला नेताम ने तीरंदाजी 30 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं में दोहरी सफलता प्राप्त कर सीनियर महिला वर्ग में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। कांकेर के डिगेश्वर नुरेटी ने लंबी कूद में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर सीनियर पुरुष आइकॉन का खिताब अपने नाम किया।
इस वर्ष बस्तर ओलंपिक की एक विशेष पहचान उन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, जो माओवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं। आत्म समर्पित माओवादी (पुरुष) वर्ग में नारायणपुर के सुखलाल जूरी ने वॉलीबॉल में उत्कृष्ट खेल दिखाया, जबकि ग्राम पूर्वर्ती, जिला सुकमा की पोड़ियामी हिड़मे की टीम ने रस्साकस्सी में विजय हासिल की। पुनर्वासित दिव्यांग माओवादी वर्ग में बीजापुर की सरस्वती ओयाम और सुकमा के मड़कम मुन्ना ने भी अपने जज्बे और क्षमता से सभी को प्रेरित किया।
सामूहिक स्पर्धाओं में बस्तर जिले का दबदबा साफ नजर आया। 4Û100 मीटर रिले रेस के सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष दोनों टीमों ने प्रथम पुरस्कार जीतकर उत्कृष्ट तालमेल और तैयारी का परिचय दिया। महिला टीम में मदयी नाग, प्रमिला मंडावी, देवंती मरकाम और पीसो पोयाम शामिल रहीं, जबकि पुरुष टीम में जॉन जैकब, जावेद शाह, हरीश ठाकुर और आदर्श झा ने जीत का परचम लहराया।
ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर बस्तर जिले ने कब्जा जमाया। वॉलीबॉल में रेहान बघेल, फुटबॉल में सूर्यकांत झाड़ी, हॉकी में कु. सरिता सोरी और मनीष मौर्य, खो-खो में कुमारी मोती कश्यप, कबड्डी में कु. राखी कश्यप, वेटलिफ्टिंग में कुमारी महिमा हक्कू, कराटे में कु. अनुष्का उसेंडी, बैडमिंटन में कुमारी स्वाति प्रिया और एथलेटिक्स में प्रमिला मंडावी के शानदार प्रदर्शन ने बस्तर की बहुमुखी खेल प्रतिभा को उजागर किया। बस्तर ओलंपिक 2025 का यह सफल आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि बस्तर अंचल प्रतिभाओं से परिपूर्ण है और सही अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राज्य और देश के खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें