Ro no D15139/23

पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापनरू संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम

छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ
बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने महोत्सव में छेड़ी सुरों की महफिल
भक्ति और संस्कृति की झलक – अनुज शर्मा ने मोहा दर्शकों का मन
छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने मंच पर बिखेरी छालीवुड की चमक
स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरी सांस्कृतिक छटा

कोरबा 16 फरवरी 2026/पाली महोत्सव के समापन समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम दर्शकों के सामने बिखरा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार  अनुज शर्मा और दीपक साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। साथ ही बॉलीवुड की मधुर स्वर की धनी कनिका कपूर  ने अपनी लोकप्रिय धुनों से समारोह को और भी यादगार बना दिया। समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को जीवंतता और उत्साह से भर दिया। उपस्थित सभी दर्शक इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आनंदित हुए और इस महोत्सव की यादें हमेशा के लिए संजो ली।
छत्तीसगढ़ी संगीत की धरोहर जीवंत- अनुज शर्मा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार  अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से करते हुए उन्होंने “राम सिया राम” और “आरुग दिया ला जलाए” जैसे गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं की आराधना प्रस्तुत की।
श्री शर्मा ने अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों  “छुइंया भुइयां” और “झन भूलो मां बाप ला के चर्चित गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को ताल से ताल मिलाकर झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर मिश्रण पेश किया, जिससे हर कोई झूम उठे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।
छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। उन्होंने मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे,…और अपने छत्तीसगढ़ी फिल्मो  की लोकप्रिय गीतों पर अपने ऊर्जावान और तालमेलपूर्ण नृत्य से महोत्सव के रंग को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
दीपक साहू की प्रस्तुति केवल नृत्य तक सीमित नहीं रही,उन्होंने अपनी हाव-भाव और स्टेज प्रजेंस से दर्शकों को पूरी तरह मोहक भाव से प्रभावित कर दिया। उनके हर कदम और हर मूवमेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा झलक रही थी, जिसने समारोह के आनंद और उत्साह को दोगुना कर दिया। दर्शक उनके साथ तालियों और उत्साह से झूमते रहे, और इस प्रस्तुति ने महोत्सव की यादों को और भी सजीव बना दिया।
पाली महोत्सव के समापन समारोह में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कनिका कपूर ने काला चश्मा, चंद दी कुड़ी, “नखरा तीखी तलवार वरगा”, “ब्राउन मुंडे” जैसे अनेक हिट गीतों को अपनी सुरीली आवाज और शानदार स्टेज प्रेजेंस के साथ पेश किया। उनके सुर और ताल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और महोत्सव का माहौल ऊर्जावान और रोमांचक बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने पाली महोत्सव के समापन को एक भव्य और मनोरंजक अनुभव में बदल दिया। दर्शक उनकी मधुर आवाज और  आकर्षक प्रस्तुति का लुत्फ उठाते हुए अंत तक मुग्ध बने रहे।
पाली महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल छू लिया। सोनू भाठिया एंड ग्रुप ने जसगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत किया, चिराग शुक्ला एंड बैंड ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
स्थानीय कलाकार थिरमन दास ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अपने कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। धारा सोनवानी ने छत्तीसगढ़ की भाजी और भोजन संस्कृति को सुंदर गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर समापन समारोह में रौनक बढ़ा दी। साथ ही सूफी गायक राहुल ठाकुर बैंड, रायपुर ने सूफी संगीत से दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विविधता में ज्योति बोहिदार वैष्णव की कत्थक नृत्य और स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं, जिन्होंने महोत्सव के रंग को और भी उत्सवमय बना दिया।
सितार  की मधुर धुनों से प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बांधा समां
महोत्सव में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं देश की प्रख्यात सितार वादक प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ.शर्मा ने राग सरस्वती की स्वर लहरियों  से समारोह शास्त्रीय संगीत के मधुर वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रोताओं ने प्रस्तुति का रसपान करते हुए तालियों की गडड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने महोत्सव में बिखेरी मधुरता
देश के विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने अपनी मधुर और मनमोहक धुनों से पूरे पंडाल को गूंजायमान कर दिया। उनके संतूर की मधुर धुनों  ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और सभी दर्शक मोहित होकर संगीत का आनंद लेते रहे।
सभी कलाकारों ने पाली महोत्सव में आमंत्रण और भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया तथा पालीवासियों के स्नेह, प्रेम और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं