Ro no D15139/23

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रायपुर 21 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) जिला अस्पताल, एमसीबी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

*51 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 542 बूथ और 1800 कर्मियों की तैनाती*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 दिसंबर तक तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगी। इसके लिए जिले भर में कुल 542 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

*जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश और बच्चों को फ्रूट बास्केट वितरण*
अभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र राय द्वारा उन्हें मरीजों की संख्या, मरीजों के आवागमन, वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। श्री जायसवाल ने अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि जो उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर और बिलासपुर में उपलब्ध हैं, वे भविष्य में एम.सी.बी. जिले में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें फ्रूट बास्केट का वितरण किया।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

    *वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं था नाम, जल्द दिलाया जाएगा आवास- जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद*   *समाधान शिविर में हितग्राही…

    Read more

    सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, मुख्यमंत्री की पहल से मिला त्वरित लाभ

    ’जन समस्या निवारण शिविर में बना जोधन राम का किसान क्रेडिट कार्ड   अम्बिकापुर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की श्सुशासन तिहारश् प्रदेश के किसानों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ