Ro no D15139/23

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सम्पन्न हुई भव्य खारून गंगा महाआरती

रिपोर्टर- मनीषा नगारची

खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति द्वारा आयोजित खारून गंगा महाआरती का आयोजन आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

विगत तीन वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह आरती आज भी सायंकाल महादेव घाट पर हजारों श्रद्धालुओं, सनातन धर्मावलंबियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आरती स्थल पर साधु-संतों, विद्वान पंडितों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदरणीय श्री पुरन्दर मिश्रा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने माँ खारून की महाआरती में भाग लेकर सभी श्रद्धालुओं के साथ इस दिव्य क्षण का पुण्य लाभ लिया तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आरती के दौरान नदियों की पवित्रता और संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प भी लिया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर यह प्रतिज्ञा की कि वे नदियों को स्वच्छ, निर्मल और सम्मानजनक रूप में बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि माँ खारून की आरती प्रतिदिन सायं नियमित रूप से की जाती है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में आस्था, समर्पण और सेवा का भाव निरंतर बना रहता है।

समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि “माँ खारून के तट पर प्रतिदिन होने वाली आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जल स्रोतों के संरक्षण का प्रतीक बन चुकी है। हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों को एक जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध धरोहर सौंपी जाए।”

माँ खारून के तट पर दीपों की झिलमिलाती रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण ने जनमानस को भक्ति और शांति से ओत-प्रोत कर दिया। समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना श्रद्धालुओं ने खुले दिल से की।

माँ खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी जनों, संस्थाओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए