Ro no D15139/23

विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का भव्य आगाज

*हड़मा स्टेडियम में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार*

*खिलाड़ी गढ़ेंगे नया छत्तीसगढ़, नक्सलवाद से मुक्त होगा बस्तर : मंत्री केदार कश्यप*

रायपुर, 11 नवम्बर 2025/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज सुकमा जिला मुख्यालय स्थित हड़मा स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय ‘बस्तर ओलंपिक‘ खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि स्थानीय खेलों को बस्तर के शांतिपूर्ण भविष्य से भी जोड़ा। मंत्री श्री कश्यप ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को खेल नियमों का पालन करने और सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने रस्साकसी और वॉलीबॉल खेलों का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कलेक्टर भी साथ रहे।

*खिलाड़ियों में अभूतपूर्व उत्साह- 43 हजार ने कराया पंजीयन*

इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 43 हजार खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया है। यह आयोजन सुकमा के साथ-साथ कोंटा और छिंदगढ़ विकासखंड में भी किया जा रहा है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल-कूद अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह मानसिक व शारीरिक विकास में विशेष योगदान देता है। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप का जिक्र करते हुए कहा कि देश की महिला खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा ये खेल आपके लिए एक बेहतरीन मंच हैं, यह मानकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख लोगों ने भाग लिया था। इस बार यह संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है, जो बस्तर ओलंपिक खेल की लोकप्रियता को दर्शाता है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ी अपने बेहतर खेल की बदौलत हमारे सुकमा का ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। हम आने वाले समय में बस्तर को नक्सलवाद से पूर्ण मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी पुनर्वास पर जोर देने की बात कही है। कार्यक्रम को महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी, नगर पालिका परिषद सुकमा अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!