Ro no D15139/23

धमतरी शहर में निकाली गई एक हजार मीटर तिरंगे के साथ भव्य रैली

देशभक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश

धमतरी 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति से भरपूर आज धमतरी शहर में एक हजार मीटर तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में महापौर श्री रामू रोहरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही नशामुक्ति का भी संदेश दिया गया। यह कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और समाज के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत प्रमाण था। यह रैली घड़ी चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए चमेली चौक से गुजरते हुए गई। इस दौरान देशभक्ति के गीत, भारत माता की जय और वंदे मातरम की उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लहराते बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।
नशामुक्ति के संदेश के साथ निकाली गई इस यात्रा ने हर दिल में जोश और जुनून की नई लहर जगा दी। यह यात्रा नगरपालिक निगम में समाप्त हुई। इस मौके पर महापौर श्री रामू रोहरा ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। यह यात्रा एक आयोजन ही नहीं बल्कि एक ऐसा ऐतिहासिक पल था, जिसमें देशभक्ति और सामाजिक सहभागिता झलक रही थी।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच