Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ भव्य राज्य स्तरीय समारोह

रायपुर, 03 दिसंबर 2025/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े , सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

समारोह में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, जानकारीपरक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य परामर्श तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार