Ro no D15139/23

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”

*मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ा, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव*

रायपुर, 17 नवम्बर 2025/ अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सूरजपुर में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सम्मिलित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व और कृतज्ञता का अवसर है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रनिष्ठा का सर्वाेत्तम उदाहरण है । त्याग, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की उनकी सोच सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इस विशाल पदयात्रा में हजारों नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्यजन और अधिकारी शामिल हुए। “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के उद्घोषों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा से हुआ। रैली तेलाईकछार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीएम नर्सिंग कॉलेज, अम्बेडकर चौक, शिवानंदपुर वार्ड क्रमांक 12 होते हुए बस स्टैंड विश्रामपुर में सम्पन्न हुई। 8 से 10 किलोमीटर लंबी इस रैली में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, तथा पूर्व गृहमंत्री एवं छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा भी उपस्थित रहे।सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की दूरदृष्टि, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को रेखांकित किया।

यूनिटी मार्च के दौरान जयनगर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।रैली मार्ग में स्वच्छता जागरूकता के तहत श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया।

रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया