Ro no D15139/23

जनपद पंचायत बगीचा में मतदान को लेकर भारी उत्साह

पहाड़ी कोरवा भी लोकतंत्र के इस पर्व में निभाने पहुंचे है अपनी भागीदारी
व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं ने भी डाला अपना मत
जशपुरनगर 17 फरवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत आज जनपद पंचायत क्षेत्र बगीचा के 245 मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। मतदान करने को लेकर व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य  क्षेत्र पंडरापाठ में भी बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान करने को लेकर  प्रशासन द्वारा जागरूकता प्रसार का भी व्यापक असर पड़ा है।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ डाला वोट
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बाहुल्य पंडरापाठ में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बने मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंचे हैं। मतदान करने पहुंचे पहाड़ी कोरवा समुदाय के नीलम पहाड़ी, गोवर्धन पहरिया, महेश, सत्यवान और बैजू में  मतदान को लेकर उत्साह के साथ उम्मीद भी है कि चुनें जाने के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास को लेकर संजीदा रहेंगे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने वे यहां पर आए हैं।
पहली बार मतदान कर देवकी ने महसूस की लोकतंत्र की शक्ति
सन्ना के शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में बने मतदान केंद्र देवकी बेंग अपने साथ अपनी 4 सहेलियों को लेकर मतदान करने पहुंची थी। चारों सहेलियों आकांक्षा बेंग, सविता बाई, संगीता मिंज 18 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार पहली बार मतदान करने आईं थीं। देवकी ने कहा कि पहली बार मतदान करने जब आ रहे थे हमारे दिमाग में गांव की समस्याएं थीं हमको मतदान केंद्र आने के हर कदम के साथ गांव के विकास की राह हमारे एक वोट के सहारे नजर आ रही थी। हम सहेलियों को लोकतंत्र की शक्ति का एहसास अपने मताधिकार के बाद ही हुआ। हम सब बहुत खुश हैं कि हम भी गांव के विकास में एक कड़ी बन रहे हैं।
आजादी से लेकर अब तक मतदान करतीं आईं है रूजवा यादव
जिले के सुदूर पहाड़ी ग्राम पंडरापाठ में रहने वाली 90 वर्षीय रूजवा यादव मतदान करने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरापाठ स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे भारत की आजादी के बाद से जब से वह मतदान के काबिल हुई तब तब मतदान करने जरूर गयीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले मेरे गाँव में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थी मुझे तो लगता है मेरे मतदान से ही गांव का सारा विकास संभव हो सका है। पंडरापाठ के नवापारा टोली निवासी 85 वर्षीय शांति बाई भी चलने में समस्या के बाद भी मतदान करने पहुंची थी। जहां मतदान केंद्र की व्यवस्था को लेकर उन्होंने खुशी जताई। पहाड़ी कोरवा समुदाय की 87 वर्षीय फगनी बाई और 89 वर्षीय एतवारिन बाई अपने गांव से सेमरा मतदान केंद्र में लाठियों के सहारे धीमी चाल से चलते हुए पूरे उत्साह के साथ वे मतदान करने पहुंची थीं।
रुक्मणी और बिन्दुमती ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को मतदान केंद्र में की सहायता
मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता के लिए सभी स्काउट गाइड एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर रुक्मणी और बिन्दुमती ने बताया कि उन्हें लोगों की सेवा में बहुत आनंद का अनुभव होता है मतदान केंद्र में आये दिव्यांग और वृद्धों को मतदान करवाकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है।
  • Related Posts

    कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने जताया आभार

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे,…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ग्राम भैंसामुड़ा में अचानक पहुंचे क्रिकेट मैदान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ग्रामीण बच्चों से किया संवाद बच्चों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री जब विद्यालय परिसर…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान