
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्री नायक ने कहा कि बापू के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में खुशहाली और सद्भाव कायम की जा सकता है।
साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छताग्राही दीदियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।








