Ro no D15139/23

इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर

* इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में भारतीय दल स्वर्ण पदक विजेता
कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) जिले की सुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ही नहीं अपितु शिक्षकों के बहुमुखी विकास को भी प्रमुखता दी है। यही कारण है कि यहाँ के सुयोग्य शिक्षक देश में ही नहीं विदेशों तक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर ने इंडोनेशिया – इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में भाग लिया।मीडिया प्रभारी हिंदी पीजीटी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बतलाया कि भारत ही नहीं इंडोनेशिया में भी बॉल बैडमिंटन खेल की लोकप्रियता चरम पर है। इस वर्ष वहां इंडिया इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। इसमें भारत की ओर से 10 खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में शामिल हुआ, इसमें गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर भी इसका हिस्सा रहे। इन्होंने भारतीय दल में छत्तीसगढ़ का एकमात्र खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व किया। इंडोनेशिया में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बना। भारत की इस विजय में रामू सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह गुरुकुल समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। पूरे कवर्धा में हर्ष का माहौल है। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने शिक्षक रामू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि क्रीडा शिक्षक ठाकुर ने हमारी आशा के अनुरूप प्रदर्शन कर भारत को विजयश्री दिलाई। वे भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र और देश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि इससे पूर्व मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में गुरुकुल के ही हिंदी शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार शाही जनवरी 2023 में भाग ले चुके हैं। क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर गुरुकुल के दूसरे शिक्षक हैं जिन्होंने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष,समस्त निदेशक गण,प्रशासक,साथी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने इस महती उपलब्धि के लिए शिक्षक रामू सिंह ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

  • Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

        डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब