Ro no D15139/23

आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 12x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 1 करोड़ का मालिक

एसआईपी का 12x12x20 फॉर्मूला आपको 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप हर महीने 12,000 रुपये निवेश करें, 12% औसत रिटर्न मानें और 20 साल तक अनुशासन बनाए रखें, तो आप करोड़पति बन सकते हैं. तब तो यह है कि आपको कम से कम 20 सालों तक धैर्य से यह काम करना होगा. बाजार के उतार-चढ़ाव से धैर्य खोने के बाद आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे.

क्या आप नए साल पर एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो सोचने में बुराई नहीं है. लेकिन, सीधा सपाट या बिना किसी रिसर्च के एसआईपी की शुरुआत करने से कोई फायदा नहीं होगा. इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड मैनेजर्स से संपर्क करना चाहिए. उनसे राय-मशविरे के बाद ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए. फिर भी अगर आप किसी एक्सपर्ट के पास जाना नहीं चाहते, तो आपको एसआईपी से मोटी कमाई करने का हम एक फॉर्मूला बता देते हैं. एसआईपी का वह फॉर्मूला 12x12x20 का है. अगर आप इस फॉर्मूले को दिमाग में रखकर एसआईपी की शुरुआत करेंगे, तो आपको फायदा मिल सकता है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एसआईपी क्या है?

एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक आसान और अनुशासित तरीका है. इसमें निवेशक एकमुश्त रकम लगाने के बजाय हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश करता है. इससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और औसत लागत पर यूनिट्स मिलती हैं, जिसे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं. एसआईपी छोटे निवेश से शुरुआत करने का अवसर देता है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है. यही वजह है कि एसआईपी को सुरक्षित और स्मार्ट निवेश विकल्प माना जाता है.

म्यूचुअल फंड क्या है?

म्यूचुअल फंड एक ऐसा निवेश माध्यम है, जिसमें कई निवेशकों का पैसा एक साथ इकट्ठा करके उसे शेयर बाजार, बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियों और अन्य वित्तीय साधनों में लगाया जाता है. इस फंड का प्रबंधन पेशेवर फंड मैनेजर करते हैं, जो रिसर्च के आधार पर निवेश के फैसले लेते हैं. निवेशकों को उनके निवेश के अनुपात में यूनिट्स मिलती हैं और उन्हें मुनाफा या नुकसान होता है. म्यूचुअल फंड का फायदा यह है कि कम रकम से भी विविध पोर्टफोलियो में निवेश किया जा सकता है, जिससे जोखिम संतुलित होता है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!