Ro no D15139/23

हस्तशिल्प पुरस्कार 2025: हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 9 दिसंबर को हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी
इस कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र् मंत्री श्री गिरिराज सिंह और वस्त्रा एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा भी भाग लेंगे
शिल्प गुरु और उत्कृष्ट शिल्पकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
नई दिल्ली । वस्त्र मंत्रालय ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए प्रतिष्ठित हस्तशिल्प पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पुरस्कार समारोह मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह समारोह का एक अभिन्न अंग है। ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान अद्वितीय कलात्मक उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं और देश की समृद्ध एवं विविध हस्तशिल्प विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे, जबकि वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
1965 में अपनी स्थापना के बाद से, राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार उन असाधारण शिल्पकारों को सम्मानित करते रहे हैं जिनकी अनुकरणीय कारीगरी ने देश के सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध किया है। 2002 में आरंभ किए गए शिल्प गुरु पुरस्कार, भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान हैं। ये पुरस्कार उन कारीगरों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने अपने शिल्प में अनुकरणीय निपुणता और नवोन्‍मेषण का प्रदर्शन किया है। इससे भारत की विविध शिल्प विरासत की निरंतरता और विकास सुनिश्चित होता है।
राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह प्रतिवर्ष 8 से 14 दिसंबर तक मनाया जाता है। यह भारत के कारीगरों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है और हस्तशिल्प के चिरस्थायी सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करता है। इस सप्ताह में जागरूकता बढ़ाने, कारीगरों की आजीविका को सुदृढ़ करने और समकालीन भारत में इस क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रासंगिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यकलाप और जन सहभागिताएं आयोजित की जाती हैं। प्रमुख कार्यकलापों में असाधारण शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां, विषयगत कार्यशालाएं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शन, पैनल चर्चाएं, लोक संपर्क पहल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं।
हस्तशिल्प सेक्‍टर भारत के सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य की आधारशिला बना हुआ है। यह सदियों पुरानी परंपराओं को संजोए हुए है, लाखों लोगों की आजीविका, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, का आधार है और देश की निर्यात आय में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वस्त्र मंत्रालय मान्यता, कौशल संवर्धन, तकनीकी युक्तियों, वित्तीय सशक्तिकरण और बेहतर घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार पहुंच के माध्यम से कारीगरों को सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन पहलों और राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के वार्षिक आयोजन के माध्यम से, सरकार का उद्देश्य भारत की हस्तशिल्प विरासत को और उन्नत करना, कारीगर समुदायों को सुदृढ़ बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि देश के पारंपरिक शिल्प आधुनिक विश्‍व में फलते-फूलते रहें।

  • Related Posts

    राजनांदगांव के लाइनमैन ईश्वरी लाल वर्मा दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित:-0 केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री नाईक ने दिया सर्वश्रेष्ठ लाइनमैन का पुरस्कार

    राजनांदगांव, 10 मार्च 2026 – राजनांदगांव जिले के मुसराकला वितरण केन्द्र में कार्यरत श्री ईश्वरी लाल वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दिल्ली के प्रतिष्ठित…

    Read more

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिलीगुड़ी दौरे के दौरान हुए कथित ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ (Protocol Violation) मामले में राज्य सरकार ने सीक्रेट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है. सोमवार…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे