Ro no D15139/23

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा से मिला लाभ

रायपुर 23 जुलाई 2026// शासन की जनहितकारी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को आमजन तक सरलता से पहुँचाने में सेवा सेतु केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण खैरागढ़ जिले के ग्राम खमरिया खुर्द निवासी श्री चंदन प्रजापति एवं उनकी पत्नी श्रीमती शिवानी प्रजापति की सफलता की कहानी है।
चंदन प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति का विवाह 28 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ। विवाह उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ के माध्यम से विवाह पंजीयन हेतु आवेदन किया।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान सेवा सेतु केन्द्र के कर्मचारियों ने उन्हें आवश्यक दस्तावेजों एवं पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। दस्तावेजों का परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से आवेदन प्रस्तुत कराया गया। केन्द्र की पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली के कारण उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हो गया। इस सेवा से लाभान्वित होकर दंपति ने शासन की डिजिटल एवं जनोन्मुखी व्यवस्था पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि सरकारी सेवाओं तक पहुँच भी पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुगम बनी है।
चंदन प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति ने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ के समस्त कर्मचारियों तथा छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यह व्यवस्था आमजन को घर के नजदीक ही त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!