Ro no D15139/23

मेहनत रंग लाई – किसान पोरा सिंह को मिली अच्छी पैदावार और बढ़ा समर्थन मूल्य बना संबल

कोरबा 17 नवम्बर 2025/

कोरबा जिले के ग्राम भैसमा निवासी किसान पोरा सिंह कंवर ने पिछले वर्ष अपने खेत में एचएमटी नस्ल का धान लगाया था। मेहनत के बल पर उन्हें कुल 145 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। इस उपज को उन्होंने भैसमा उपार्जन केंद्र में बेचकर प्राप्त राशि का उपयोग घर-परिवार के जरूरी खर्चों में किया।
इस वर्ष मौसम की मेहरबानी और किसान की मेहनत का पूरा लाभ उन्हें मिला है। किसान पोरा सिंह के अनुसार इस बार वे 180 क्विंटल धान बेचने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने समय पर पंजीयन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। साथ ही, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का निर्धारण कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे समूचे क्षेत्र के किसान बेहद खुश हैं।
पोरा सिंह कंवर ने बताया कि पहले धान खरीदी केंद्र में बहुत लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब टोकन व्यवस्था लागू होने से किसान आसानी से धान बेच पा रहे हैं। साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। किसान पोरा सिंह का कहना है कि सरकार की इन पहलुओं ने किसानों को मजबूती दी है और उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल रहा है।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान