Ro no D15139/23

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर आज होगा हसदेव आरती का आयोजन

नमामि हसदेव सेवा समिति ने दिया स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त हसदेव का संदेश
०हसदेव तट पर जागृत हो रहा पर्यावरण चेतना अभियान
०जनसहभागिता से मिल रहा संरक्षण अभियान को बल

  जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके तटों के संरक्षण को समर्पित नमामि हसदेव सेवा समिति लगातार सामाजिक और धार्मिक पहल के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत समिति द्वारा हर माह पूर्णिमा के दिन माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर नदी संरक्षण का संकल्प लेते हैं। समिति का मानना है कि जलस्रोतों का प्रदूषण कम करना, तटों का सौन्दर्यीकरण करना और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जनसहभागिता ही सबसे प्रभावी मार्ग है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस माह की मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को सायं 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट कोरबा पर एक बार फिर हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है—कि हमारी नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं।
इस बार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, कोरबा के चेयरमेन   रामसिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट यजमान के रूप में—कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा (संगठन मंत्री, पूर्व सैनिक सेवा संघ, कोरबा),   पवन अग्रवाल (जोन चेयर पर्सन, अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी), श्री रणधीर सिंह (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा), श्री यशवंत कौशिक (सचिव, जिला ऑटो संघ, कोरबा) मौजूद रहेंगे।  नमामि हसदेव सेवा समिति ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल धार्मिक पुण्य अर्जित करें, बल्कि नदी बचाओ अभियान को भी मजबूती प्रदान करें।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार