Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान – कमला कालेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2025। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और परिवारों को सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया जा रहा है और महिलाओं के कल्याण को राष्ट्रीय विकास से सीधे जोड़ती है। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही टीकाकरण एवं पोषण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। इसके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शुरूआती चरण में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करके कम करना है। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीबी मरीजों को मनोसामाजिक सहायता देने की अपील की। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के एमडी मेडिसिन डॉ. प्रकाश खुंटे ने न्यूट्रीशियन एवे पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सुश्री मणीभास्कर गुप्ता,  डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. सौम्या चेलक, डॉ. लकी नेताम, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. साक्षी गजभिए, सुश्री नलिनी सागरे, स्टाफ नर्स सुश्री ज्योति यादव, डॉ ओंकार लाल श्रीवास्तव, प्रचार्य, प्रोफेसर सहित बालिकाएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार