Ro no D15139/23

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में जनस्वास्थ्य चेतना को देते हैं नई दिशा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एआई तकनीक आधारित “डेंटल एंड ओरल हेल्थ कैंपेन 2025” में हुए शामिल
भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में जनस्वास्थ्य चेतना को नई दिशा प्रदान करते हैं। राज्य सरकार दंत स्वास्थ्य और मुखरोगों की रोकथाम हेतु व्यापक प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दाँतों से जुड़ी बीमारियाँ अब केवल सौंदर्य या दर्द तक सीमित नहीं हैं, ये समस्याएं अन्य रोगों और अंगों को प्रभावित करने का कारक बन सकती हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में डेंटल सर्जन एसोसिएशन के“डेंटल एंड ओरल हेल्थ कैंपेन 2025” में शामिल हुए। उन्होंने एसोसिएशन के तकनीकी नवाचारों और सामाजिक सहभागिता के अभियान की सराहना की।
कैंपेन में निःशुल्क मुख एवं दंत जांच शिविर, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, जनजागरूकता रैली, विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ओरल कैंसर की रोकथाम और उसकी प्रारंभिक पहचान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में एआई तकनीक के उपयोग से जागरूकता फैलाने के लिए विशेष वीडियो प्रदर्शित किए गए। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ल सहित भोपाल के सभी डेंटल कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” का शुभारंभ

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ बुधवार…

    Read more

    रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग की समीक्षा भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा मानवता की सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत