Ro no D15139/23

कृषि महाविद्यालय कन्या छात्रावास की छात्राओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के मैना एवं इंद्रावती कन्या छात्रावास की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके ठाकुर, अधिष्ठाता शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय डॉ. आरएस नेताम और वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक डॉ. एके ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पीलिया, सर्दी, बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उपस्थित छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार और बचाव के संबंध में खुलकर चर्चा की और अपने शंकाओं का निवारण किया। यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया।
इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. चम्पेश्वरी ध्रुव, डॉ. दीपक कुमार पाणिग्राही के साथ ही कृषि महाविद्यालय के श्री एमबी तिवारी, श्रीमती विद्यावती भगत, पी लक्ष्मी, ओजस्वी दीवान, छात्रावास प्रीफेक्ट रूपाली भारद्वाज के साथ ही मैना और इंद्रावती कन्या छात्रावास की लगभग 180 छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार