Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत आरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य जांच

ग्राम पंचायत आरा और लोदाम पंजीयन शिविर, 160 से अधिक आवेदन प्राप्त
जिले के ग्राम पंचायतों में लगातार 8 दिनों से जारी पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 1000 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीयन

जशपुरनगर 19 सितंबर 2025/  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव  अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत आरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट लगाई गई, जिसमें श्रमिकों का बीपी, शुगर, मलेरिया, बुखार एवं खून की जांच कर निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही श्रमिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती शोभावती साय, ग्राम पंचायत आरा सरपंच श्री मनोज भगत, डॉक्टर आयुषी तिर्की, श्रम पदाधिकारी श्री मिलन कुमार राठिया सहित स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने जताया आभार

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे,…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ग्राम भैंसामुड़ा में अचानक पहुंचे क्रिकेट मैदान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ग्रामीण बच्चों से किया संवाद बच्चों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री जब विद्यालय परिसर…

    Read more

    NATIONAL

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?