Ro no D15139/23

ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन की स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।
विभाग ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ गए हैं। सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार खोबरागडे ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और उपस्वास्थ्य केन्द्रों को शीतलहर से संबंधित बीमारियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग सुबह और शाम के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और खुद को गर्म कपड़ों, मफलर, टोपी और मोजों से ढककर रखें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं के बीच बाहर जाने से रोका जाए और शरीर को गर्म रखने के लिए सूप, चाय, गर्म पानी और हल्के गर्म भोजन का सेवन करें। अगर किसी को सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बुखार या निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत जांच करानी चाहिए। खुली आग या अंगीठी का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और कमरे में उचित वेंटिलेशन बनाए रखें ताकि कार्बन मोनोऑक्साइड के खतरे से बचा जा सके। साथ ही बेघर और जरूरतमंद लोगों को स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित रैनबसेरों में ठहरने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शीतलहर के दौरान विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा या नजदीकी स्वास्थ्य संस्था से तत्काल संपर्क करें। इसके अतिरिक्त विभाग ने कार्यकर्ताओं को समुदाय में जागरूकता फैलाने और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के घरों में जाकर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने और जोखिम वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में