Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री ने बलौदाबाजार मनोविकास केंद्र का किया निरीक्षण

*मनोविकास केंद्र में बच्चों के ईलाज व शिक्षा व्यवस्था में होगा इजाफा*

 

रायपुर, 16 मई 2025/ बलौदाबाजार जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला प्रवास के दौरान नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में स्थित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर ईलाज के लिए सप्ताह में दो दिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने तथा संगीत शिक्षक सहित स्पेशल एजुकेशन के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जांजगीर- चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता भी साथ थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र के एजुकेशन कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्पीचथेरेपी कक्ष का अवलोकन किया एवं वहां भर्ती बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित किया और उनके साथ कैरम खेलकर मनोबल बढाया। बच्चों के अभिभावकों से केंद्र में मिल रही सुविधाओं से बच्चे की स्थिति में सुधार की जानकारी ली।

अभिभावकों ने बताया कि कम समय में ही बेहतर परिणाम नजर आ रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र में भर्ती बालक शंकर की ढोलक वादन प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें नया ढोलक देने के भी निर्देश दिये।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनोविकास केंद्र का बेहतर संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार के केंद्र सभी जिलों एवं विकासखंडो में भी संचालित करने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र जनवरी 2025 से सीएसआर मद  से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए