Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से रूबरू होकर उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी

जगदलपुर, 19 जनवरी 2025/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को बस्तर जिले के प्रवास पर 200 बिस्तरीय महारानी जिला चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी और आईसीयू का निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू होकर निःशुल्क दवा योजना तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं अस्पताल में साफ सफाई, पर्ची काउंटर, हेल्पडेस्क काउंटर, मातृ शिशु केंद्र, लेबर रूम, सिटी स्कैन सेंटर का जायजा लिया और अस्पताल के दवा स्टोर पर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग, आईसीयू, एक्स-रे विभाग, मेडिसिन वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही पैथोलॉजी हमर लैब में दी जा रही सुविधाओं व मॉड्यूलर किचन का औचक निरीक्षण किया एवं मेनू अनुसार दिये जा रहे भोज्य पदार्थों की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने माड्यूलर किचन में बने हुए अरहर दाल का स्वाद लेकर गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट दाल बनाने के लिए किचन में उपस्थित रसोइयों की प्रशंसा की। इस मौके पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हरिस एस, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, सिविल सर्जन महारानी अस्पताल डॉ संजय प्रसाद तथा अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद थे।
  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान