Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण

*सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बस्तर के लोगों को जल्द मिलेगी बड़े शहरों की तरह विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं*

*महारानी अस्पताल होगा 300 शैयायुक्त हॉस्पिटल के रूप में अपग्रेड*

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित डिमरापाल स्थित 240 सीटर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को प्रदेश का सबसे अच्छा अस्पताल बनाने पर बल देते हुए कहा कि यहां पर बस्तर के लोगों को जल्द ही बड़े शहरों की तरह विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित बनाया जा रहा है और इसके संचालन के लिए भी एमओयू किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रसोईघर, औषधि कक्ष, एसएनसीयू, आईसीयू तथा फीमेल सर्जिकल वार्ड का अवलोकन किया। रसोईघर में मरीजों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार यथा मिलेट्स लडडू एवं महुआ लडडू का स्वाद लेकर परखा। साथ ही फीमेल सर्जिकल वार्ड में मरीजों से रूबरू होकर उनकी स्वास्थ्य का हाल पूछा तथा उपचार, दवाई एवं भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने औषधि कक्ष में विभिन्न दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और एंटी वेनम एवं एंटी रेबीज इंजेक्शन की पर्याप्त सुलभता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की स्थापना सम्बन्धी पूरी जानकारी ली और थर्ड फ्लोर तक भ्रमण कर विभिन्न वार्डों के निर्माण सहित एमआईआर,सिटी स्कैन तथा ऑपरेशन कक्ष इत्यादि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महारानी अस्पताल में बाह्य रोगी कक्ष में आभा ऐप के माध्यम से मरीजों के पंजीयन एवं उनके उपचार स्थिति का अद्यतन ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की पहल को सराहा। वहीं आपातकालीन कक्ष तथा आईसीयू में उपचाररत मरीजों से रूबरू हुए, साथ ही शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संस्थान का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में डायलिसिस सुविधा के बारे में भी जानकारी ली और निर्धन एवं जरूरतमन्द मरीजों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित सेवाएं देने कहा।उन्होंने महारानी हॉस्पिटल की बेहतर व्यवस्था एवं महत्ता को मद्देनजर रखते हुए इसे 300 शैयायुक्त हॉस्पिटल के रूप में अपग्रेड करने के लिए भी आवश्यक अधोसंरचना एवं सेटअप के साथ प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जिससे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सीटों की वृद्धि के लिए सकारात्मक पहल किया जा सके। इस दौरान अध्यक्ष सीजीएमएससी श्री दीपक महस्के, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: श्री राजेश अग्रवाल

      जी. आर. ए. स्कूल जूनाडीह, लखनपुर में पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान रायपुर, 20…

    Read more

    रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

      72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण श्री अग्रवाल ने निर्देशक श्री भरतबाला…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात