Ro no D15139/23

ग्राम पिनकापार में स्वस्थ नोनी कार्यक्रम का आयोजन

किशोरी बालिकाओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
– 117 स्कूलों के 11 हजार 737 किशोरी बालिकाओं का किया गया हिमोग्लोबिन जांच
राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला पिनकापार में स्वस्थ नोनी कार्यक्रम के तहत चिकित्सकीय दल द्वारा किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के तहत चिकित्सकीय दल द्वारा खेल-खेल में स्वास्थ्य शिक्षा एवं सभी बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। बालिकाओं से हाथ धोने की विधि, किशोरी बालिकाओं में होने वाले शारीरिक बदलाव, तनाव प्रबंधन, एचआईव्ही एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की गई तथा रक्त अल्पता से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नेतराम नवरतन ने कार्यक्रम में पोषण युक्त भोजन, तिरंगा भोजन एवं पोट्ठ लईका पहल के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को मंूग, गुड़ एवं चना का वितरण किया गया। जिले में स्वस्थ नोनी कार्यक्रम के तहत चिकित्सकीय दल द्वारा 117 स्कूलों भ्रमण कर 11 हजार 737 किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन जांच किया गया। जिसमें 8 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन वाले 18 किशोरियों का काउसलिंग कर उपचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सहायक नोडल अधिकारी मितानिन कार्यक्रम श्री अनिल श्रीवास्तव, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व विद्यार्थी एवं मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल