Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान  बस्तर में 17 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य शिविर

जगदलपुर, 16 सितम्बर 2025/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बस्तर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

अभियान की शुरुआत बुधवार 17 सितंबर को जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल और जिला चिकित्सालय में होगी। इस दिन रक्तदान और अंगदान पर चर्चा, रक्तदान के लिए शपथ और रक्तदाताओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग सहित नगरीय प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। अभियान के अंतर्गत, 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिसके तहत बुधवार 24 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड, गुरुवार 25 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर, शुक्रवार 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल, शनिवार 27 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा, सोमवार 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहांडीगुड़ा, मंगलवार 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर, बुधवार 01 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग के बाद रेफर किए गए मरीजों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत