Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर हुआ रोशन, बिजली बिल से मिली राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

धमतरी । ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना धमतरी जिले के नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल लोगों को महंगे बिजली बिल से मुक्ति दिलाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दानिटोला वार्ड की निवासी श्रीमती हेमलता साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं।

श्रीमती हेमलता साहू ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल संयंत्र स्थापित किया है। लगभग 2 लाख रुपये लागत वाले इस संयंत्र के लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग के कारण उन्हें प्रारंभिक निवेश में काफी राहत मिली।

हेमलता ने बताया कि सोलर पैनल लगाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 1500 से 2000 रुपये तक आता था, लेकिन अब उनका बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, संयंत्र से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड में भी भेजी जा रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत बैंक से कम ब्याज दर (7 प्रतिशत) पर ऋण भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जिससे आम उपभोक्ता भी बिना वित्तीय बोझ के सौर संयंत्र लगा सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में आपूर्ति कर सकते हैं। योजना में संयंत्र की क्षमता के अनुसार 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। पंजीयन प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन है—

1. उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in या PMSuryaGhar मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।

2. वेब पोर्टल से पंजीकृत वेंडर का चयन किया जाता है।

3. संयंत्र की स्थापना और सत्यापन के बाद सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेज दी जाती है।

इस पहल ने न केवल घरों को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई है। सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है।

श्रीमती हेमलता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा-

“सौर ऊर्जा से न केवल हमारी जेब पर से बिजली खर्च का बोझ खत्म हुआ है, बल्कि हम स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं।”

धमतरी जिले में हेमलता जैसी कई महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना यह साबित कर रही है कि सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन और जनभागीदारी से बदलाव संभव है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….