Ro no D15139/23

तिल्दा के स्कूलों में 500 पौधों का रोपण: हरियर पाठशाला को मिली नई ऊर्जा

*जिला प्रशासन का पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम: घिवरा संकुल के 11 स्कूलों में पौधे रोपे गए*

रायपुर, 1 अगस्त 2025/रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत घिवरा संकुल में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राज्य शासन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं – “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” एवं “हरियर पाठशाला” – के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्कूलों में हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने संकुल स्तरीय आयोजन के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा हाई स्कूलों सहित कुल 11 विद्यालयों में लगभग 500 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।

इस आयोजन को जनभागीदारी के पर्व के रूप में रूपांतरित करते हुए छात्रों के अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पौधारोपण किया।

शासकीय हाई स्कूल घिवरा परिसर में ही 400 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार व फलदार पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। पौधों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु विद्यालयों की शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों (SMDC), ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और छात्रों ने सामूहिक संकल्प लिया।

सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनते हुए पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। संकुल प्रभारी प्राचार्य दीपक गुप्ता एवं संकुल समन्वयक कैलाश बघेल ने संकुल स्तरीय इस वृक्षारोपण अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले सभी प्रतिनिधियों, शाला समितियों, संस्था प्रमुखों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में हरियर पाठशाला के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। यह आयोजन ने न केवल विद्यालय परिसरों को हरियाली से समृद्ध किया, बल्कि छात्रों एवं अभिभावकों में पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत किया। “एक पेड़ लगाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है” के प्रेरक संदेश के साथ यह कार्यक्रम तिल्दा विकासखंड के लिए एक अनुकरणीय पहल बन गया।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास

      रायपुर. 25 अगस्त 2026. शासन की योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं रहतीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह…

    Read more

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट

      महिला अधिकार, जागरूकता और सशक्तिकरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हुई चर्चा रायपुर,25 अगस्त 2026/महिला अधिकारों के संरक्षण, महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें