Ro no D15139/23

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

Alert in Delhi : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया जानकारी में पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आंतकी हमला कर सकता है. पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाने की संभावित साजिश के संकेत मिले हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने खुफिया सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.

एएनआई सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी लाल किले के पास और चांदनी चौक इलाके के मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खुफिया जानकारी के मुताबिक, लाल किले के आसपास और चांदनी चौक के हिस्से सहित प्रमुख धार्मिक स्थल पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के निशाने पर हैं.

आईईडी हमले की साजिश रच रहे हैं आतंकी?

आतंकी ग्रुप आईईडी हमले की साजिश रच सकता है. चांदनी चौक इलाके का एक मंदिर संभावित निशाना हो सकता है. यह संगठन कथित तौर पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को मस्जिद पर हुए धमाके का बदला लेने की कोशिश कर रहा है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट जारी किया गया है. आतंकवादी चांदनी चौक के एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं. देश के बड़े मंदिर भी आतंकियों के संभावित निशाने पर हो सकते हैं.

लाल किले के पास हुआ था धमाका

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को हुए कार धमाके के बाद यह अलर्ट आया है. इसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार के कारण हुआ था. इससे आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई थी. 13 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत ने नवंबर 2025 के दिल्ली धमाके मामले में जांच पूरी करने के लिए जांच अवधि को अतिरिक्त 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया. एनआईए ने जांच पूरी करने के लिए 90 दिन की अवधि का विस्तार मांगा था. इस बीच, अदालत ने 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 मार्च तक बढ़ा दी है.

  • Related Posts

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

      बड़े बदमाश हैं आजकल के बच्चे। जल्दी जिद नहीं छोड़ते। तर्क-वितर्क में नंबर वन। सही तर्क। समझदारी मां-बाप से भी ज्यादा। टुच्चे भर बड़े होते और पैरेन्टस् को चकरघिन्नी…

    Read more

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बिना किसी शुल्क के होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर राजी हो गया है. लेकिन इसके तुरंत बाद ईरानी सेना से जुड़े मीडिया…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी