Ro no D15139/23

जशपुर – सन्ना मार्ग पर मरगा नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

72 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर । स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुर-सन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जशपुर से कुसमी होते हुए अंबिकापुर जाने वाले राहगीरों की राह अब और भी आसान होने वाली है।

मरगा नाले पर बना पुलिया समय के साथ कमजोर हो गया है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। नागरिकों के द्वारा इस नाले पर नवीन पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्टेट हाइवे क्रमांक 12 पर स्थित इस मार्ग से प्रतिदिन बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती रहती है। नए उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से यातायात और भी सुरक्षित व निर्बाध होगा तथा आमजन निश्चित होकर यात्रा कर सकेंगे।

अधोसंरचना निर्माण पर विशेष तौर पर किया जा रहा है फोकस

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। लोगों का जीवन आसान बनाने अधोसंरचना निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, पुल और अन्य सुविधाओं के विस्तार से दूरदराज के गाँवों से लेकर शहरों तक आसान और सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। इन प्रयासों से न केवल आम जनजीवन सुगम हो रहा है, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….