Ro no D15139/23

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ,हायर लेवल बिजनेस

मनीषा नगारची (रिपोर्टर)

वाहन चालक हो रहे हैं बुरी कदर परेशान सुनने वाला कोई  नहीं

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर की जा रही लूट, बदइंतजामी, हजारों वाहन चालकों को होने वाली परेशानी के लिए परिवहन विभाग और कंपनी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सुशासन का दावा करने वाले प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें । कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हर वार्ड और ग्राम पंचायत में लगने वाले शिविर का कहीं आता-पता नहीं है ।

अग्रवाल ने कहा कि नंबर प्लेट लगाने के शुल्क के मामले को लेकर पहले ही छत्तीसगढ़ महंगा प्रदेश होने के लिए आलोचना का शिकार है । करेले पर नीम चढ़ा ये है कि महंगी नंबर प्लेट लगाने के लिए अनेक चक्कर काटने के बाद जब आपका नंबर आता है जहां नंबर प्लेट लगाई जा रही है मौके पर ही नंबर प्लेट के साथ कवर लगाने के लिए कर्मचारी अपना दबाव बना रहे हैं । पचास रुपए में बाजार में मिलने वाला कवर डेढ़ सौ रुपए में बेचा जा रहा है , सौ रुपए में मिलने वाला कार का कवर तीन सौ रुपए में बेचा जा रहा है । वहां कवर बेचने की मनाही के बावजूद यह काम खुले आम हो रहा है और आरटीओ के अफसर के मना करने के बावजूद यह काम हो रहा है….

प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि आज जब मैं पगारिया कॉम्प्लेक्स स्थित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी के ऑफिस गया तो वहां दो अति गैरजिम्मेदार लोग काउंटर पर मौजूद थे और पांच – छह कर्मचारी नंबर प्लेट के लिए रखे गए थे । काउंटर पर बैठे कर्मचारियों का व्यवहार कुछ इस तरह था कि कोई वाहन चालक दोबारा वहां न जाए । शर्मिंदगी झेलकर, अपमान कराकर भरी गर्मी में शासन के फरमान का पालन करने वाहन मालिक मजबूर हो रहे हैं ।
अग्रवाल ने कहा कि मैंने आरटीओ श्री देवांगन से बात की तो उन्होंने मौके पर आरटीओ के निरीक्षकों को भेजा ,उनकी मौजूदगी में भी कंपनी के कर्मचारी लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे । अफसर के आने पर भी उनका कोई असर नहीं हो रहा था । अधिकारियों ने नंबर प्लेट के साथ कवर बेचने के मामले को गलत बताते हुए उन्हें निर्देशित भी किया कि यहां किसी तरह से कवर की बिक्री नहीं की जा सकती है परंतु कंपनी के साथ बड़े लोगों की साथगांठ की वजह से यह निर्देश बेअसर रहा ।

महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने  मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से इस बदइंतजामी को सुधारने, नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी के कार्यालय में शासकीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने और वाहन चालकों के लिए मौके पर गर्मी से बचने पंडाल, कुलर, ठंडे पानी और बैठक की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है । साथ ही नंबर प्लेट के साथ अवैध रूप से कवर बेचने के धंधे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, अन्यथा जहां-जहां अवैध कार्य हो रहे हैं मौके पर कांग्रेसजन इसका विरोध करेंगे ।

उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट लगाने के लिए जो समय दिया जा रहा है उस समय के आसपास भी नंबर प्लेट लगाई नहीं जा रही है , दो-दो तीन-तीन दिन तक लोग भटक रहे हैं । कोई अपने दफ्तर से छुट्टी लेकर के आ रहा है ,कोई मजदूरी करने नहीं जा पा रहा है, कोई अपना कारोबार छोड़कर आ रहा है । इन सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए नंबर प्लेट लगाने के लिए निर्धारित समय पर वाहन मालिकों को यह सुविधा उपलब्ध हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए । मुख्यमंत्री  ने कैबिनेट में निर्णय लिया था की थी नंबर प्लेट लगाने के लिए वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे ,ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे इसका पालन भी नहीं किया जा रहा है ।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला