Ro no D15139/23

प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में हुआ सर्वाधिक विकास : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

ऊर्जा के क्षेत्र में नागरिकों का जीवन हो रहा रोशन
– मंत्री  गजेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY   स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी एवं जिले के प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव आज गांधी सभागार राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री  गजेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल हितग्राही, कृषि सिंचाई पंप उपभोक्ता, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन, निबंध, भाषण, पोस्टर एवं ओपन चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर  जितेन्द्र यादव उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पश्चात यहां तेजी से विकास हुआ है। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में सर्वाधिक विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि अविभाजित छत्तीसगढ़ में लगभग 56 हजार उपभोक्ता प्रदेश में थे। वर्तमान में 8 लाख से अधिक किसान उपभोक्ताओं के पास कृषि पंप है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद लोगों के जीवन में विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गांव-गांव में 8 लाख से अधिक कृषि पंपों की स्थापना की गई है। प्रदेश में अलग-अलग प्रकार के सबमर्सिबल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मजरा-टोलो में विद्युत पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार ऊर्जा के क्षेत्र के साथ नागरिकों के जीवन को रोशन कर रही है। छत्तीसगढ़ में कृषि बहुत आगे बढ़ा है। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के कारण उद्योग भी बढ़े है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ का चहुमुंखी विकास हुआ है।
स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में एक ऊर्जा का बड़ा केन्द्र स्थापित नया रायपुर में किया जाएगा। जिससे ट्रांसफार्मर का निर्माण सहित विभिन्न विद्युत से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लगाया गया है। जिससे उपभोक्ता एटीपी के माध्यम से भुगतान आसानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर एनर्जी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है। सोलर पैनल लगाने से घर में बिजली बिल नहीं आएगा। उन्होंने शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा। कार्यपालन निदेशक  शिरीष सेलट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से अब तक के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर  एमडी ठाकुर,  शिव वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट