Ro no D15139/23

हिनौती गौधाम का प्रकल्प गौ-सेवा का बनेगा उत्कृष्ट उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गौवंश संरक्षण के लिए जनभागीदारी से निर्मित गौ-शेड का किया लोकार्पण
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा का हिनौती गौधाम, गौवंश संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। देश-प्रदेश के लोग इसे देखने आएंगे। उन्होंने 2100 गौवंश के लिए जनभागीदारी से निर्मित अस्थायी गौ शेड का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में 25 हजार गौवंश के संरक्षण के लिए स्थाई शेड बनाए जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर जनभागीदारी से अस्थाई शेडों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि हिनौती में मास्टर प्लान के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। गौ-वंश संरक्षण संवर्धन एवं उनकी सेवा का वातावरण निर्मित हुआ है और इस पुनीत यज्ञ में लोग अपनी सेवा की आहूति देकर जीवन को सार्थक बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आहवान किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौधाम में ग्रेडर रोड, पुल निर्माण, प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम में बोर कराकर पानी पहुंचाने तथा शौचालय निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद”…

    Read more

    उपलब्धियों के उत्सव से शुरू होती भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियाँ : राज्यपाल पटेल

    गरीब और वंचितों का जीवन बेहतर बनाने में ज्ञान से करें सहयोग भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से कहा कि आज का समारोह उनके जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये