जीवन जीने की कला सिखाता है हिन्दू  धर्मः स्वामी शिवरूपा नंद महाराज

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर में अमावस्या पूजा एवं धर्म आस्था सम्मेलन सम्पन्न
रायपुर। भारत सेवाश्रम संघ वैदिक धर्म एवं संस्कृति पर आधारित धर्मार्थ देश प्रेमी सेवा संस्थान है जिसका उद्देश्य देश में हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार एवं हिन्दुओं को अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागरुक करना है। सनातन हिन्दू धर्म जीवन जीने की कला सिखाता है। यह धर्म हमें ईश्वर में आस्था, परोपकार, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा जैसे संस्कार प्रदान करता है। हमें हिन्दू धर्म की रक्षा करनी चाहिए और गर्व करना चाहिए।
यह बातें भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने रायपुर  के डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर प्रागंण में अमावस्या पूजा के अवसर पर आयोजित धर्म आस्था सम्मेलन एवं शस्त्र आरती पूजा के अवसर पर कहीं। त्रिलोकी मां कालीबाड़़ी समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में अमावस्या पूजा के  अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज सहित अनेक अनुयायियों ने शस्त्र आरती पूजा की। इस अवसर पर  धर्म आस्था सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सनातन हिन्दू धर्म से संबंधित विविध  विषयों पर चर्चा की गई। भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने 1917 में की थी। संघ का उद्देश्य देशप्रेम, मानव सेवा और शक्तिशाली आध्यात्मिक राष्ट्र का गठन करना है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म सनातन वैदिक धर्म है जिसका लक्ष्य है मनुष्य  की आध्यात्मिक उन्नति करना। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ववलन और पूजा-अर्चना व भजन के साथ की गई। भारत सेवाश्रम संघ के अनुयायियों ने शस्त्र पूजा की।  पूजा के उपरांत भोग प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Posts

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

मनीषा नगारची (स्टेट ब्यूरो ) रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “प्रेस से मिलिए ” कार्यक्रम में रविवार को मनोज जोशी प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं भारतीय फिल्म अभिनेता शामिल हुए  इस अवसर…

Read more

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

  रायपुर, सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 और गुलशन वाटिका के निवासियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य, समर्थन एवं सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली…

Read more

You Missed

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद