Ro no D15139/23

धमतरी में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

 

*NIT रायपुर, जिला प्रशासन एवं बीआरपी पॉलिटेक्निक के बीच STREE परियोजना हेतु त्रिपक्षीय MoU हस्ताक्षरित*

धमतरी, 15 अप्रैल 2026/ जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी एवं बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के मध्य STREE (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा तथा बीआरपी पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक श्री अनुज कुमार शुक्ला, असिस्टेंट रजिस्ट्रार श्री पवन कटारिया, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, प्राध्यापक उपस्थित थे ।
यह परियोजना DSIR (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के TDUPW-A2K+ कार्यक्रम अंतर्गत लगभग ₹90 लाख की वित्तीय सहायता से संचालित होगी। 36 माह की अवधि में यह पहल धमतरी जिले की 300 ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को कोसा रेशम (कोकून) प्रसंस्करण, फाइबर निष्कर्षण, आधुनिक बुनाई तकनीक, उत्पाद डिज़ाइन, उद्यमिता विकास एवं बाजार से जोड़ने (मार्केट लिंकेज) जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से वंचित, आदिवासी एवं कृषि-आधारित समुदायों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं मूल्य संवर्धन सुनिश्चित हो सके।
यह पहल 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में DSIR के साथ हुए पूर्व समझौते का विस्तार है, जो शैक्षणिक संस्थानों, प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर समन्वित विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में हैंडलूम एवं कृषि आधारित आजीविका की अपार संभावनाएँ हैं। STREE परियोजना के माध्यम से वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग से स्थानीय कौशल को निखारने का कार्य किया जाएगा। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
निदेशक NIT रायपुर का वक्तव्य
NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव ने अपने संबोधन में कहा कि यह साझेदारी समावेशी नवाचार एवं जमीनी स्तर पर विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।STREE परियोजना के माध्यम से महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विशेषज्ञों की भूमिका एवं उपस्थिति
समारोह में NIT रायपुर के सहायक प्राध्यापक एवं परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला तथा इंक्यूबेशन से जुड़े अधिकारी श्री पवन कटारिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
समग्र प्रभाव
ैSTREE परियोजना के माध्यम से न केवल महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह पहल धमतरी जिले में महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त मॉडल स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
क्रमांक-74/74/पाराशर

  • Related Posts

    बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    *08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।*   *आरोपियों के विरुद्ध थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक-29/2026 पंजीबद्ध कर (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), जेजे एक्ट की धारा 79…

    Read more

    नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन नगर पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अपर…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…